फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विकास भवन पर किया प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी पेंशन की मांग को लेकर शुक्रवार को चतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत बबुरी के ग्रामीणों ने विकास भवन पर   प्रदर्शन किया। मांगों का ज्ञापन  देकर पात्रों को पेंशन दिलाए जाने की मांग उठाई और समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



ग्रामीणों रामनरेश और अशोक कुमार ने कहा कि समाजवादी पेंशन का लाभ पात्रों को न देकर मनमाने ढंग से अपात्र लोगों को दिया गया है। रामदेव और हरिहर प्रसाद ने कहा कि राजकुमारी को अनुसूचित जाति के कोटे से महामाया योजना के तहत पेंशन मिलता था।

महिला ने समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन अबकी बार उसका पेंशन बंद कर दिया गया। उसकी जगह अब दूसरे व्यक्ति का समाजवादी पेंशन के लिए चयन कर लिया गया है। महेंद्र, रामू और मोलन का कहना है कि पात्र लोगों को समाजवादी पेंशन नहीं मिल रहा है। इससे सरकार की मंशा पर पानी फिरता जा रहा है।
विज्ञापन



लवकुश, राजेश और मिठाईलाल ने कहा कि समाजवादी पेंशन में पात्र लोगों का ही चयन किया जाए। चेतावनी दी कि यदि पात्रों के चयन में हीलाहवाली की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें