फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नारेबाजी कर मांगा अनाज 

Fri, 17 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
कुलडोमरी स्थित कोटे की दूकान से अनाज न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
 क्षेत्रफल की दृष्टि से सूबे की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी में सरकारी कोटे की दुकान से अनाज न मिलने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर डिबुलगंज में प्रदर्शन किया। दुद्धी जाकर एसडीएम को पत्रक सौंप हस्तक्षेप की गुहार लगाई।  
विज्ञापन


भोलाराम, रामचंद्र, कलीम शेख, इमाम अजीम शेख, सुदामा, रामशकल, लालचंद्र, शाहिया शेख आदि ने पंचायत सदस्य कुलडोमरी बालकेश्वर सिंह को समस्या से अवगत कराया। बताया कि उनका पहले से गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड बना हुआ है। अब कार्डधारकों की बनाई गई नई सूची में उनका नाम गायब कर दिया गया है। कोटेदार का कहना था कि पहले प्रति कार्ड 35 किलो अनाज था, लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिनियम प्रभावी होने के बाद इसे प्रति यूनिट पांच किलो कर दिया गया है।

पुरानी सूची को भी आधार बनाए तो कम से कम 837 यूनिट का अनाज आना चाहिए, लेकिन अनाज सिर्फ 455 यूनिट का ही मिल रहा है। नई सूची में 242 यूनिट बढ़ी है। उधर, पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर विनोद विश्वकर्मा  कहते हैं कि प्रकरण संज्ञान में है। अभी अनाज का आवंटन नहीं बढ़ा है, इस कारण दिक्कत आ रही है। तब तक के लिए जितने यूनिट का अनाज जा रहा है, उतने ही लोगों को वितरण का निर्देश दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें