लोढ़ी गांव मेें राजमार्ग पर गुरुवार की रात एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अनिल (22) की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक और खलासी फरार हो गए। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सीओ सच्चिदानंद ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों का शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रात करीब नौ बजे लोढ़ी गांव निवासी मोहन कथा सुनने ग्रामीणों के साथ गड़ौरा गांव में स्थित देव स्थल पर जाने के लिए निकले थे। गांव में ही चोपन से बालू लोड कर वाराणसी की तरफ जा रहा ट्रक पीछे से ट्राली में टक्कर मार दिया। इससे ट्राली पर बैठा अनिल ट्रक के टायर के नीचे चला गया और उसकी मौत हो गई। जबकि लोढी गांव के रामविलास, पप्पू और अशोक घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगा कर मृतक के आश्रितों को मुआवजा की मांग करने लगे। कुछ ही देर में प्रधान शमशेर सिंह भी वहां पहुंच गए।
मौके पर सीओ और कोतवाल अबरार अहमद ने ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गए। इस दौरान प्रधान ने अपनी मोबाइल से मृतक के घरवालों की एसडीएम कैलाश सिंह की वार्ता कराया। एसडीएम ने किसान बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं से आश्रितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सीओ ने भी मुआवजा दिलाने की बात कही तब जाकर लोग शांत हुए और जाम समाप्त किया।