अवधूत भगवान राम पीजी कालेज की ओर से बिछड़ी गांव में लगाए गए राष्ट्रीय सेवायोजन (एनएसएस) शिविर में दूसरे दिन रविवार को बालिका संरक्षण पर जोर दिया गया।
इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन करने के साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई। डा. प्रदीप ने कहा कि बेटे सिर्फ एक घर को रोशन करते हैं। जबकि बेटियों दो घरों का मान बढ़ाती है।
उनको शिक्षा देने से सिर्फ एक घर ही नहीं दो घरों की पीढ़ियां शिक्षित हो जाती हैं। मौजूदा परिवेश में हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से बढ़कर साबित हो रहे हैं।
इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के साथ ही गांव के लोगों को भी बेटा-बेटी में भेदभाव न करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पीजी कालेज के प्रधानाध्यापक डा. अभयशंकर द्विवेदी, एनएसएस के सहायक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।