फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वीडियो क्लिप से हुआ नाबालिग को दिल्ली ले जाने का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को धोखे से दिल्ली ले जाए जाने का आरोप दो युवकों पर लगाया गया है। परिवार वालों को वीडियो क्लिप पहुंचने पर जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर पर दोनों युवकों सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी पुत्री गत तीन सितंबर की भोर से गायब है। दो दिन तक खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद मालूम हुआ उसकी पुत्री को सोनू निवासी सुंदरी, हाल पता कनहर पुनर्वास काॅलोनी अमवार और दिलीप निवासी अमवार दिल्ली लेकर चले गए हैं। कोतवाली क्षेत्र की ही एक युवती ने इसमें सहयोग किया है। उनके पास एक वीडियो क्लिप पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक किशोरी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें