फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निर्माणाधीन स्कूल का बारजा गिरा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
कोन में निर्माणाधीन विद्यालय का बारजा गिरने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण, श्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
कोन। ग्राम पंचायत बागेसोती में निर्माणाधीन राजकीय हाईस्कूल भवन का बारजा ढलाई के एक दिन बाद ही शुक्रवार को भरभरा कर गिर गया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल क्षेत्र बागेसोती में राजकीय हाईस्कूल के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि मानक विहीन और घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। बुधवार को 30 फीट लंबा बारजा बनाया गया था, जो शुक्रवार को गिर गया।
मौके पर पहुंचे जोखन यादव, देवनारायण जायसवाल, अशोक जायसवाल, जयप्रकाश, गुलाब कुशवाहा, प्रेमचंद उरांव, शर्मा उरांव, रमजान अली, नवल उरांव आदि ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण में सीमेंट की मात्रा बेहद कम रखी गई थी और ईंटें भी बस्सी की गुणवत्ता की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में इस तरह का भ्रष्टाचार शर्मनाक है।
अगर निर्माण के दौरान ही बारजा गिर गया, तो आगे भवन की मजबूती पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।
इस संबंध में अवर अभियंता अमित कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बारजा ढालने के तुरंत बाद सेंट्रिंग हटाने के कारण गिरने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें