ओबरा। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत न्यू कॉलोनी वार्ड 15 में शुक्रवार की रात खड़े ट्रैक्टर के टायरों में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
न्यू काॅलोनी निवासी अनुज त्रिपाठी घर के सामने रोज की तरह अपने ट्रैक्टर को खड़ा कर अंदर कमरे में सो रहे थे। मध्य रात्रि में तेज आवाज सुनकर अगल-बगल के निवासी और अनुज अपने घर से बाहर निकले तो देखा बाहर खड़े ट्रैक्टर के टायरों में आग लगी थी।
आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। लोग इसे शरारती तत्वों की करतूत मान रहे हैं। आग से ट्रैक्टर के टायर में ब्लास्ट हो गया और लोगों की नींद खुल गई। ट्रैक्टर मालिक ने इसकी सूचना शनिवार की सुबह ओबरा थाने में दी।