फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की दी गई श््रद्धांजलि

Fri, 21 Oct 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित करते एसपी लल्लन सिंह।
विज्ञापन
पुलिस लाइन चुर्क में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शुक्रवार को शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि राष्ट्र व समाज की रक्षा के निमित्त कर्तव्यों का निर्वाह करते हुये अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। फर्ज और ड्यूटी के प्रति वफादार रहकर कानून के पालन और आमजन की सुरक्षा में जान न्योछावर करने वाले देश के सच्चे शहीदों के दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश और समाज की रक्षा करने की जरूरत हैै।
विज्ञापन

श्रद्घांजलि देने में 48वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रमेश, उप सेनायक मानिकचंद्र सरोज, एएसपी अवधेश सिंह, सीओ खिचडू राम, प्रवीण यादव, प्रतिसार निरीक्षक राणा महेंद्र प्रताप सिंह आदि पुलिसकर्मी  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें