फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, दिन और रात के तापमान में 11 डिग्री का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का प्रकोप शनिवार को चरम पर रहा। दिन और रात के तापमान में 11 डिग्री का अंतर था। उमसभरी गर्मी ने दिन का चैन छीना तो रातों की नींद भी नसीब नहीं हुई। बार-बार बिजली की ट्रिपिंग के चलते लोग बेहाल रहे। हालांकि रविवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से मौसम लगातार तल्ख बना हुआ। तापमान में वृद्धि और गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोगों का बुरा हाल है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। शनिवार को सरकारी दफ्तरों में अवकाश के चलते बाजार में भी चहल-पहल कम रही।
लोग गर्मी से बचने के लिए दोपहर में घरों के अंदर ही दुबके रहे। शाम को थोड़ी रौनक जरूर बढ़ी, लेकिन लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ही जतन करते नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम
विज्ञापन

30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री था। बताया कि मौसम में रविवार को बदलाव के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद कुछ दिनों तक मौसम खुशनुमा रहेगा।
-
अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम के तेवरों से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऐसे मरीज लगातार आ रहे हैं। डॉक्टर उपचार के साथ उन्हें सावधानी बरतने की भी सलाह दे रहे हैं। सीएमएस डॉ. बी.सागर ने बताया कि इस वक्त ताजे भोजन और शुद्ध पानी का सेवन करें। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मौसमी फल, नींबू पानी व अन्य तरल पदार्थ नियमित अंतराल पर लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें