फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 28 Jan 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पोखरा गांव की प्रियंका (15) का शव मंगलवार की सुबह घर के पास ही महुआ के पेड़ से लटकता मिला। सोमवार की शाम वह घर से गांव में ही स्थित नानी के यहां जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन



पोखरा गांव निवासी अशोक कुमार का ससुराल उसी गांव में है। सोमवार की शाम उसकी पुत्री प्रियंका अपने नानी के घर जाने के लिए निकली थी। गांव में ही ननिहाल होने के नाते वह अक्सर अकेले ही नानी के घर जाती थी। इसलिए परिवार के लोग उसे जाने देते थे।

सोमवार की शाम जब किशोरी घर से निकली तो परिवार वालों ने उसके बारे में कुछ भी पता नहीं किया। मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग उठे तो प्रियंका का शव घर से ही कुछ दूर महुआ के पेड़ में साड़ी से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले अवाक रह गए और मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। एसओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें