फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रमुखों ने ली परेड की सलामी

Wed, 28 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जांचल परिक्षेत्र में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनपरा परियोजना में इंजीनियर सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ऊर्जा संरक्षण पर जोर देते हुए बताया कि मार्च-अप्रैल तक अनपरा डी से कामर्शियल उत्पादन शुरू हो जाएगा। परियोजना परिसर स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बेहतरीन कार्य के लिए कई परियोजनाकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर जीएम एके सिंह, आरके वाही, इं. आरके राय, इं. एके राय, इं. रविशंकर राजीव, सीआईएसएफ कमांडेंट एमएस यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन



बीजपुर संवाददाता के अनुसार एनटीपीसी रिहंद में बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में सीआईएसएफ की कमांडों, फायर सहित तीन टुकड़ी, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल, डीएवी स्कूल के बच्चों की तीन टुकड़ी और टाऊनशिप सिक्योरिटी की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सिन्हा ने कहा कि कर्मियों की कड़ी मेहनत से तीन हजार मेगावाट वाली रिहंद परियोजना ने परियोजना प्रबंधन एवं कर्मचारी संबंध में स्वर्णशक्ति अवार्ड, क्यूसीएफआई अवार्ड प्राप्त किए। संचालन मानव संसाधन अधिकारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्ष मीना सिन्हा, महाप्रबंधक प्रचालन एस सरकार, महाप्रबंधक अनुरक्षण एके मुखर्जी, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे। ककरी परियोजना में महाप्रबंधक एएन पांडेय परियोजना कार्यालय में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।

ककरी आवासीय कालोनी स्थित एकलव्य मैदान में महाप्रबंधक एएन पांडेय ने  कहा कि देश के लिए शहीद हुए वीरों को याद किया। इससे पूर्व एनसीएल सीएमडी के संदेश का वाचन वरीय अधिकारी (कार्मिक/कल्याण) देवेंद्र शर्मा ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन सहायक प्रबंधक (कार्मिक) विवेक चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर डीजीएम(माइंस) आत्मेश्वर पाठक, एसओपी पीपी सिंह, एएफएम एसके सिंहा चौधरी, वरीय अधिकारी(कार्मिक/सुरक्षा) भागीरथ, डा.अभिषेक प्रभाकर आदि मौजूद रहे। एनसीएल कृष्णशिला परियोजना में महाप्रबंधक पीके विश्वाल न्रे फील्ड कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान एसओपी गिरीश नारायण, सहायक प्रबंधक (कार्मिक) पवन डुकिया, राकेश कुमार, बीके सिंह, एमबीपी सिंह आदि मौजूद रहे। कृष्णशिला परियोजना में कार्यरत ओबी कंपनी मोंटी कार्लो लिमिटेड, एचईसी लिमिटेड आदि में भी ध्वजारोहण किया गया। एनसीएल बीना परियोजना में महाप्रबंधक एमके प्रसाद ने जीएम आफिस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपमहाप्रबंधक(एमएम) आरके मिश्र, डीजीएम(माइंस) एसपी सिंह, एससी राय, पारस विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। शक्तिनगर संवाददाता के अनुसार एनटीपीसी सिंगरौली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में  मुख्य अतिथि विद्युत गृह के कार्यकारी निदेशक अनुत्तम चौधुरी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।  कहा कि एनटीपीसी 43,128 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर राष्ट्र के विकास को गति दे रहा है। वर्ष 2017 तक 75 हजार मेगावाट और 2032 तक 1.28 लाख मेगावाट उत्पादन क्षमता का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें