फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र प्रॉपर्टीज को हराकर फाइनल में पहुंची ट्रू ब्रदर्स की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे आठवां मास्टर-ब्लास्टर टी 20 कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को सोनभद्र प्रॉपर्टीज और ट्रू ब्रदर्स के बीच खेला गया। इसमें ट्रू ब्रदर्स की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

सोनभद्र प्रॉपर्टीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 120 रन बनाए। टीम की ओर आदित्य ने 37 और आयुष ए 22 रन बनाए। ट्रू ब्रदर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोशन चौहान दो ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट और विनीत कुमार ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रू ब्रदर्स की टीम ने 14.3 ओवर में मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। ट्रू ब्रदर्स की ओर से सर्वाधिक सिद्धांत रघुवंशी ने 39 गेंदों में 62 रनों का योगदान दिया। सोनभद्र प्रॉपर्टीज की तरफ से अमित राज अमित राज ने चार ओवर 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्धांत रघुवंशी को दिया गया। एम्पायर प्रवीण कुमार सिंह व प्रदीप शर्मा स्कोर एवं स्कोरर सूर्यांश व अक्षय पटेल रहे। प्रतियोगिता आयोजक सूर्य कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को ट्रू ब्रदर्स और ओबरा बॉयज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें