फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक साल से टोंटी लगी मगर नहीं आ रहा है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। शासन से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने रविवार को बभनी ब्लॉक के अरझट गांव में चौपाल लगाकर हर घर नल योजना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष से टोंटी लगी है लेकिन पानी नहीं मिल पा रहा है। नोडल अधिकारी ने जल निगम के अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने अरझट गांव में घर-घर जाकर योजना के स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए। दो दिनों में इसकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शासन से नामित नोडल अधिकारी जयशंकर दुबे ने जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के साथ गांव में चौपाल लगाकर हर घर नल योजना की जानकारी ली। ग्रामीण गिरजा शंकर, संकटा , दूधनाथ, सीताराम सहित अन्य ने हर घर नल योजना को फ्लाप बताया। विशेष सचिव ने सैकड़ों लोगों की मौजूद भीड़ से कहा कि हर घर नल योजना का पानी नियमित आता है कि नहीं, हाथ उठाकर बताएं। एक महीने से कितने घरों में पानी आ रहा है, इसकी जानकारी भी ली। हालांकि किसी ने हाथ नहीं उठाया। ग्रामीण गिरजा शंकर ने बताया कि तीन दिनों से गांव में पानी आना शुरू हुआ है। इसके पहले कनेक्शन के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। विशेष सचिव की जांच की खबर पर पानी चालू हुआ है। मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर श्री राम रेड्डी से जानकारी ली। लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलने पर विशेष सचिव ने चिंता जताई और जल निगम के जिम्मेदारों से भी पूछताछ की। इसके बाद जल निगम के अवर अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने दो दिनों में अरझट गांव में घर-घर जाकर स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए। इसमें कार्यदायी संस्था के लोगों को न लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास विभाग और राजस्व विभाग की टीम स्थलीय सत्यापन करेगी। जांच में कोई कोताही न हो, दो दिनों में इसकी रिपोर्ट विशेष सचिव ने तलब की है। इसके अतिरिक्त बभनी ब्लाॅक में संचालित अन्य विभागों के बारे में भी ग्रामीणों से चौपाल में जानकारी ली। इसमें विद्युत आपूर्ति की ग्रामीणों ने शिकायत की। इसके बाद विशेष सचिव व जिलाधिकारी बभनी ब्लाॅक के असनहर मोड़ से रम्पाकुरर छत्तीसगढ़ सीमा तक 54 करोड़ से बन रही सड़क की जांच की। सड़क की खोदाई कर नाप कराई। सड़क के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-

स्थलीय सत्यापन में नहीं मिला नल

बभनी। विकास खंड बभनी के अरझट गांव में नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर स्थलीय सत्यापन कराया। ग्रामीण सीताकुंवर, राजकुंवर, रूपनारायण, अयोध्या प्रसाद ने बताया कि घरों में कनेक्शन नहीं पहुंचा है। सचिव ने तत्काल लेखाधिकारी को मौके पर भेज कर स्थलीय सत्यापन कराया। इसमें मौके पर नल नहीं मिला। इस दौरान बीईओ राकेश पांडेय, एडीओ पंचायत सतीश सिंह, अधीक्षक डाॅ. राजन सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।
-

जांच के लिए बनी ग्रामीण समितियां भी कागजों पर
बभनी। ग्रामीणों ने पेयजल के लिए गांव में बनी जागरूकता समितियों को भी हवा हवाई बताया। समितियों की तरफ से गांव में पानी टेस्टिंग कर लोगों को संतुष्ट नही किया गया है। आरोप लगाया गया कि समितियां महज कागजों तक सीमित है।

000

गोशाला में चारे के बारे में जानकारी ली

सोनभद्र। जिले के नामित नोडल अधिकारी/विशेष सचिव वित्त जयशंकर दुबे ने रविवार की सुबह रॉबर्ट्सगंज नगर में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चारा आदि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पशुओं की देखभाल अच्छे से करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव आदि रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी ने बभनी ब्लॉक के बचरा में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। असनहर मोड़ से रम्पाकुरर छत्तीसगढ़ सीमा तक करीब 14 किलोमीटर लंबा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें