फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने मोमबत्ती जलाकर किया विरोध

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में मोमबत्ती जलाकर सराका का विरोध करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सूबे में बढ़ रहे अपराध, महंगाई आदि के विरोध में बुधवार की रात जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में मोमबत्ती जलाया। उधर बृहस्पतिवार को सपा के जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गई। किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, भ्रष्ट कानून व्यवस्था, जुल्म ,अत्याचार के विरोध में रात 9:00 से 9:09 बजे तक घर की बिजली बुझा करमोमबत्ती जलाकर विरोध किया द्य कहा कि जब से प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से पूरे देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। नौजवान पढ़ लिखकर भाजपा के गलत नीतियों के कारण बेरोजगार हैं। किसान बदहाली से जूझ रहा है एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है द्य वर्तमान सरकार में समाज के हर वर्ग पर जुल्म अत्याचार हो रहा है द्य भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। आने वाले दिनों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
बृहस्पतिवार को सपा के जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें किसानों की यूरिया की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने के लिए रणनीति तैयार की गई द्य बैठक में वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम बड़वाने पर भी चर्चा की गई द्य जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार में यदि कोई सबसे अधिक परेशान है तो वह किसान है जो हर व्यक्ति को अन्न देने का काम करता है द्य भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है द्य अनिल प्रधान, अशोक पटेल, परमेश्वर यादव, मुरारी मौर्या, गौतम यादव, मनोज सिंह, लालब्रत यादव, कमलेश उर्फ नेता यादव, अमित कुमार सिंह, अफसर अहमद, सुरेश कुशवाहा, कमलेश कनौजिया, विकास सोनी, सूरत शर्मा, आजाद, संकट्ठा यादव, मुमताज कुरैशी, कमलापति मौर्य सुनील कुमार बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें