एनटीपीसी सिंगरौली के सेवा भवन स्थित बीएमडी हाल में राजभाषा अनुभाग की ओर से कार्यपालकों और कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई।
उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एमसी माझी ने राजभाषा नीतियों के सफ ल कार्यान्वयन में कार्यशालाओं की भूमिका को अहम बताया। कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि रोजमर्रा के कामकाज में इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयोग
किया जाए। सहायक प्रबंधक (राजभाषा) आदेश कुमार पांडेय ने हिंदी की संवैधानिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कंप्यूटर में हिंदी के कामकाज की विधि पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।
द्वितीय सत्र में हिंदी अनुभाग के अवर अधिकारी शिवकरण दूबे ने हिंदी साहित्य के उद्भव एवं विकास के साथ राजभाषा के स्वरूप और कार्यविधि पर विचार व्यक्त किया। संयंत्र के क्षेत्र में तकनीकी शब्दों के प्रयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की।