फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की बनी रणनीति

Wed, 28 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगले में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गोष्ठी हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन


जनहित के मुद्दे पर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी राजबहादुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आदर्श विचारधारा है, जो देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है।

वर्तमान में कुछ पार्टियां जनता के बीच झूठ बोल कर कुर्सी हथियाने की फिराक में लगी हुई हैं। कहा कि जनता में पार्टी के प्रति पुन: विश्वास बनाने हेतु जनता को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों को गांवों में जाकर ग्रामीणों को बताएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौड़, डा. पवन कुमार त्यागी, गोपाल प्रसाद गुप्ता, अरूण सिंह, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, राजनारायण सिंह, राजेश द्विवेदी, हरि प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें