फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शिक्षा पर किया है बेहतर काम

Fri, 26 Jun 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शुक्रवार को घोरावल विधान सभा क्षेत्र के केवलीमय देवली में नवनिर्मित वीरमती महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर उन्होंने वर्तमान परिवेश की राजनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा किे प्रदेश सरकार शिक्षा और विकास के मामले में गंभीर होकर बेहतर काम कर रही है।
 
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि समाज को राजनीति ठीक करती है और राजनीति समाज को ठीक करता है। लेकिन आज दोनों में गिरावट आई है।

कहा कि सोनभद्र में भूमि संबंधी समस्याएं सबसे अधिक है, इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। कहा नई राजस्व संहिता बनाई जा रही है, जिसमें 39 कानूनों में परिवर्तन होना है।
विज्ञापन


नई संहिता बनने से किसानों के कई समस्याओं का समाधान स्वत: हो जाएगा। साथ ही अधिकारियों का काश्तकारों पर दबाव कम होगा।

 कहा शहर से लेकर गांव तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ जन, जन को दिया जा रहा है। दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि शिक्षा के बगैर जीवन बेकार है।

कहा कि सपा एक ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। सपा जिलाध्यक्ष/सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के क्रांतिकारी कार्य किया है। 

कार्यक्रम के संयोजक घोरावल विधायक रमेशचंद्र दूबे ने कहा कि अखिलेश सरकार ने जिले को ट्रामा सेंटर, महिला अस्पताल, इंजीनियरिंग कालेज, कनहर परियोजना, नौ पीएचसी समेत कई सौगात दी है।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, संजय यादव, श्यामबिहारी यादव, राजन दूबे, देवचरण यादव, श्रीकांत  आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें