फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी कर लाखों की हेरोइन के साथ तस्कर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुर चौराहा के पास रविवार को पुलिस ने 105 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घोरावल सीओ संजीव कटियार के नेतृत्व में करमा एसओ राजेश सिंह, एसओजी प्रभारी ज्ञैनेंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी शशिभूषण यादव ने इमलीपुर चौराहा के पास घेरेबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 105 ग्राम हेरोइन, 4500 रुपये नकदी व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर की पहचान हाथरस जिले के सासनी थाना अंतर्गत देदामई गांव निवासी व हाल पता मलिन बस्ती रेलवे कॉलोनी रेणुकूट निवासी कृष्ण पाल के रूप में हुई। उसने बताया कि वह बाराबंकी से हेरोइन लाकर रेणुकूट में बेचता है। तस्कर को पकड़ने में एसआई विमलेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्य, अतुल सिंह, शशि प्रताप सिंह, अमर सिंह, प्रेम प्रकाश चौरसिया, दिलीप कश्यप, अमित सिंह, सौरभ राय, प्रकाश सिंह, मनीराम सिंह, रामभुवन सिंह का भी योगदान रहा। हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें