फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाधिकारी दफ्तर का किया घेराव

Sat, 19 Sep 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन भुगतान न होने से नाराज शिक्षामित्र और शिक्षकों ने शनिवार को लेखधिकारी कार्यालय उरमौरा का घेराव किया। डायट परिसर से शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षामित्र और शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में लेखाधिकारी कार्यालय पहुंच कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कोतवाल केडी यादव ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगें शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विमलेश सिंह ने कहा कि बीएसए और लेखाधिकारी के तानाशाही रवैये के कारण आज तक समायोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो सका।

 जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में माह अगस्त तक का वेतन भुगतान किया जा चुका है। कहा कि जब तक शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं किया जाता तब तक शिक्षक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन


आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खां ने कहा कि अधिकारी शिक्षकों का शोषण बंद नहीं करते है तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने कहा कि एक ही पटल पर कई वर्षों से तैनात कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है।

वेतन और एरियर भुगतान करने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। न देने पर तरह तरह की बहानेबाजी कर परेशान किया जाता है। उनका कार्य भ्ाी जानबूझकर लटका दिया जाता है।

जिससे शिक्ष्ाकों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ता है। बाबुओं के इस रवैए में सुधार नहीं आया तो आंदोलन को विवश होंगे।इस मौके पर शशिभूषण तिवारी, विनोद मौर्य, अजीत सिंह, सुरेंद्र नारायण, अशोक सिंह, सीमा मिश्रा, यशवंत सिंह, प्रेम बहादुर यादव, अंजू, चंचला, नीलम, महिमा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें