फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Sat, 19 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह शनिवार को सदर ब्लाक के जनता इंटर कालेज परासी पांडेय में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर 13 शिक्षकों को उनकी बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कालेज परिसर मेें स्थित हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां सरस्वती शारदे...की गीत पर छात्राओं ने सामूहिक नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विधायक रमेश चंद्र दूबे और जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल ने सेवानिवृत्त शिक्षक मान बहादुर सिंह, दशरथ सिंह, शिव पूजन प्रसाद गुप्त, वशिष्ट देव पांडेय, गया प्रसाद पांडेय, रामयश शुक्ल, वृजकिशोर शर्मा, विनोद सिंह आदि शिक्षकों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र, गीता और छड़ी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा हूं।

संरक्षक रामजी चतुर्वेदी, प्रबंधक सुशील चौबे ने जिले के डीआईओएस शिवलाल और डीआईओएस भदोही को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् देकर उन्हें सम्मानित किया। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी और संचालन भोलानाथ मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें