फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डाक्टरों की सेवा खत्म होगी

Fri, 12 Jun 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के उत्तर प्रदेश के महाप्रबंधक डा. अनिल मिश्रा और कार्यक्रम समन्वयक कामिल अंसारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच में यहां चार विशेषज्ञ अनुपस्थित मिले। पूछने पर पता चला कि वे पिछले डेढ़ साल से लापता हैं। इस पर उन्होंने इन डाक्टरों की सेवाएं समाप्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधितों को फटकार लगाई।
विज्ञापन



महाप्रबंधक डा. अनिल और कामिल अंसारी शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने लेबर रूम और आपरेशन थियेटर के साथ ही जनरल वार्ड देखा। जनरल वार्ड और लेबर रूम में गंदगी देख वे भड़क गए। उन्होंने दोनों जगहों को सदैव सुरक्षित रखने का निर्देश दिया और चेताया कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, पैथालाजी सेंटर, ओपीडी आदि का भी निरीक्षण किया। फिर वे आयुष विभाग की ओर पहुंचे तो पाया कि विभाग कार्यालय में ताला लटका हुआ है।

 इस पर उन्होंने सीएमएस डा. बलराम सिंह से उसके बंद होने का कारण पूछा तो पता चला कि उसमें फर्नीचर आदि नहीं है। इस पर महाप्रबंधक ने उसमें फर्नीचर की व्यवस्था कर एक सप्ताह के अंदर उसे चालू करने का निर्देश दिया। डाक्टरों और स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। डा. मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में चार विशेषज्ञ डाक्टर हैं, जो पिछले डेढ़ साल से लापता हैं। सीएमएस को इन डाक्टरों की सेवा समाप्ति के लिए शासन से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया है। जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद उन्होंने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासी का निरीक्षण किया। यहां डाक्टरों के समय से न आने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन



दवा की कमी की शिकायत पर सीएमओ को तत्काल दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम समन्वयक कामिल अंसारी ने वैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और यहां की सेवाओं का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान अपर सीएमओ डा. आरबी गौतम, एनआरएचएम के जिला परियोजना प्रबंधक एसके सिंह, डा. एबी प्रसाद, डा. कीर्ति आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें