फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सवा आठ बजे तक बंद था विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। म्योरपुर बीईओ विश्वजीत सरोज ने जरहा शिक्षा क्षेत्र के दर्जनभर परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं सवा आठ बजे तक विद्यालय बंद मिले तो कहीं नाै बजे तक शिक्षक ही नहीं पहुंचे थे। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम थी। इस दाैरान सात सहायक अध्यापक, चार शिक्षामित्र और दो अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीईओ ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


बीईओ पहले कंपोजिट विद्यालय धरतीडाड पहुंचे। सुबह 8.10 बजे तक विद्यालय बंद था। प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकर्रब अली, सहायक अध्यापक अनिल कुमार यादव, नेहा वर्मा अनुपस्थित रहीं। बच्चे परिसर में खेलते मिले। कंपोजिट विद्यालय इंजानी में 8.20 बजे कुल नामांकन 214 की तुलना में 114 बच्चे उपस्थित रहे। शिक्षक तेजबली, शिक्षा मित्र रीता कुमारी व अनुदेशक जीविता अनुपस्थित थे। करीब 8.35 बजे प्राथमिक विद्यालय बुडा के निरीक्षण में प्रभारी राजेश कुमार जायसवाल उपस्थित थे, जबकि सहायक अध्यापक अंगद राजभर व शिवानंद अनुपस्थित रहे। पौने नौ बजे बीईओ उच्च प्रावि.कोटा पिंडारी पहुंचे। यहां 160 की जगह 85 बच्चे मौजूद मिले। प्रधानाध्यापक हीरिश कुमार साह उपस्थित थे, जबकि शिक्षक रुचि सिंह, संगीता चौधरी देर से पहुंचीं। रंजना दुबे अनुपस्थित रहीं। प्रावि. कोटा पिंडारी में प्रभारी सतीश यादव व शिक्षा मित्र कलावती उपस्थित थीं। प्राथमिक वि. मनरहवा में 72 विद्यार्थियों में से सिर्फ 34 ही उपस्थित थे। यूपीएस नागराज, झीलो, कंपोजिट विद्यालय खम्हरिया में शिक्षक उपस्थित थे। बच्चों की उपस्थिति कम रही। प्रावि.खम्हरिया में सहायक अध्यापक पदमिनी सिंह तीन जुलाई से लगातार अनुपस्थित मिली। प्रावि.झीलों में नामांकन 102 की जगह 57 बच्चे उपस्थित मिले। प्रावि. झील्लीमहुआ में प्रभारी शिक्षिका सुगीता उपस्थित रहीं। शिक्षा मित्र लालजी हस्ताक्षर बना कर गायब थे। सविता शिक्षा मित्र अनुपस्थित थीं, जबकि रीता वर्मा एक जुलाई से लगातार अनुपस्थित थीं। प्रावि. उतरी टोला नौडीहा में शिक्षक साहुद अहमद भी एक जुलाई से अनुपस्थित चल रहे हैं। बीईओ ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षा मित्रों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें