फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्टेडियम में शौचालय के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। आंबेडकर स्टेडियम में शौचालय निर्माण की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। संबंधितों से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने कहा कि आंबेडकर स्टेडियम में शौचालय न होने की वजह से खिलाड़ियों को दिक्क्तें होती हैं। इससे सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर धब्बा लग रहा है। खिलाड़ियों ने बताया कि इस स्टेडियम में रणजी ट्राफी के मैच के साथ प्रदेश और जिले स्तर की कई प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं। स्टेडियम में समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इनमें पुरुष के साथ महिला खिलाड़ी भी भाग लेती हैं। ऐसे में उन्हें मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। आंबेडकर स्टेडियम के हाॅल के अंदर शौचालय का निर्माण किया गया था। लेकिन रखरखाव न होने से शौचालय खराब हो चुका है। बाहर की तरफ बनाए गए शौचालय का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में सतेंद्र सिंह, नवाब चौधरी, अनिल मिश्रा, जियाउद्दीन चौधरी, विष्णु केशरी, कमल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें