दुद्धी। जैसे-जैसे गर्मी और तेज धूप तपन बढ़ रही है। वैसे-वैसे गर्मी के चलते लोगों के गला भी सूख रहे हैं। जहां गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीने की इच्छा जाहिर होती है। ऐसे में घड़ा बिक्री की दुकानें लग गई हैं। लोग देशी फ्रिज यानी घड़ा खरीदते देखे जा रहे है।
कुम्हार लोग दुकानें लगा कर घड़ा बेचते हुए नजर आ रहे हैं। दुकानें लगने से बड़ी संख्या में लोग घड़े की खरीदारी करते हुए देखे गए। इतना ही नहीं, घड़ा बेचने वाले लोग सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। इस बार घड़ा 20 रुपये से लेकर 300 तक में बिक रहा है। सुराही की कीमत 100 रुपये से 150 रुपये तक है। मल्देवा गांव के मिट्टी से बने घड़े की मांग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुआ करती है। सुदामा, शिवदास आदि कारीगरों का कहना है कि इस साल कोरोना महामारी के चलते आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। कुम्हार इन दिनों घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर घड़े की दुकान लगाकर किसी तरह बिक्री कर अपना जीवन यापन करने की जुगत में लगे हुए हैं।