फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजधानी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों के मार्ग बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल की तरफ से सोनभद्र के रास्ते गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन की तरफ से तकनीकी कारणों की वजह से ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रेलवे प्रशासन की तरफ से चार जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसमें गाड़ी संख्या 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 जनवरी और 1, 4, 6 फरवरी को रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी के रास्ते संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं गाड़ी संख्या 18632 चोपन- रांची एक्सप्रेस 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 जनवरी तथा दो, पांच और सात फरवरी को टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे-रांची के रास्ते संचालित की जाएगी।
वहीं जिले के सोनभद्र, चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन होकर संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12454 नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे-रांची के रास्ते 10, 17, 24 और 31 जनवरी को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

जबकि गाड़ी संख्या 12453 रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी के रास्ते 11, 18, 25 जनवरी तथा एक फरवरी को संचालित होगी। इसी तरह से अप-डाउन रांची- सासाराम एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। सोनभद्र से होकर चलने वाली दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किए जाने से कड़ाके की ठंड में आवागमन को लेकर परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें