फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छुट्टी के दिन स्कूल खोलने की शिकायत पर पिता को पीटा, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव स्थित निजी विद्यालय को छुट्टी के दिन खोलने पर दो पक्षों मारपीट हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शिकायतकर्ता ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी (बीए प्रथम वर्ष के छात्र) ने बताया कि छुट्टी के आदेश के बाद भी विद्यालय खुला होने का वीडियो बनाकर सवाल उठाया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर विद्यालय प्रबंधक धनंजय तिवारी ने उनके पिता राम पीयूष त्रिपाठी पर जानलेवा हमला कर दिया। कचनरवा बाजार में कहासुनी के बाद प्रबंधक ने डंडों से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि विधायक खेल महाकुंभ की तैयारी के लिए प्रबंधक-प्रधानाचार्य की ओर से विद्यालय खोलकर प्रतिभागी बच्चों की तैयारी कराने की बात बताई गई है। इसी का वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर विवाद हुआ था। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें