फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 32.84 लाख से सड़क की होगी मरम्मत 20 गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सकलडीहा-तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से कपसिया संपर्क मार्ग। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
जिले के सैयदराजा विधानसभा स्थित सकलडीहा-तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से कपसिया संपर्क मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। सड़क पर 32.84 लाख रुपये से सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण योजना के तहत मरम्मत कार्य कराया जाएगा। सड़क पर मरम्मत कार्य होने से करीब 20 गांव के 18 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ कराया जाएगा। रखरखाव के अभाव में उक्त लगभग चार किलोमीटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि उक्त मार्ग से होकर कई गांव के ग्रामीणों का धीना रेलवे स्टेशन व ब्लॉक तक आवागमन होता है।
विज्ञापन

आलम यह है कि सड़क पर अनगिनत गड्ढे बन गए हैं जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़कर फैल गई हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जाने वाले यात्रियों को होती है। कई बार उनकी ट्रेन छूट जाती है।
वहीं बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। ग्रामीण काफी दिनों से सड़क के मरम्मत की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क पर सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण योजना के तहत कार्ययोजना बनाई गई थी जिसे शासन की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें