चकिया के सहदुल्लापुर तिराहे पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव का स्वागत करते भाजपा विधायक कैलाश आचार्य
- फोटो : kathua news
नगर के सहदुल्लापुर तिराहे पर सोमवार को क्षेत्र के ताला गांव में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल और दौड़ रस्साकसी प्रतियोगिता बालक व बालिका आयोजित की गई थी। यहां मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव का भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप मौर्या, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण के बाद अंगवस्त्र स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान उमेश चौहान, बादल सोनकर, सारांश केसरी, प्यारेलाल सोनकर, राजू माली, शिवरतन गुप्ता, दीपक चौहान, विजयानंद द्विवेदी आदि भाजपा कार्यकर्ता थे।