फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास नगर की सड़क डेढ़ से दो फीट गड्ढे में है तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर कालोनी से पुसौली जाने वाला मार्ग पर कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश में सड़क पर बने गड्ढों में जल जमाव व कीचड़ के साथ ही फिसलन होने से लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रहवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारियों को भी कई बार समस्याओं से अवगत कराकर सड़क मरम्मत की मांग की गई लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी।
विज्ञापन

विकास नगर के रहने वाले मुनेश्वर राम जायसवाल और शिवकुमारी देवी का कहना है कि हाइडिल मैदान मोड़ से करीब डेढ़ किलो मीटर दूरी तक सड़क नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज क्षेत्र में आता है। उससे आगे की सड़क लोक निर्माण विभाग के कार्य क्षेत्र में आता है। वर्ष 2017 में विधान सभा चुनाव के दौरान नगरीय क्षेत्र तक इस सड़क की मरम्मत का कार्य नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने कराया था। लेकिन मरम्मत के एक माह बाद ही सड़क की गिट्टियां उखड़ गई। रायहुल यादव का कहना है कि इस मार्ग पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश में सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या बढ़ जाती है। सड़क पर कीचड़ और फिसलन होने से पैदल चल पाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों की मांग पर जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र सड़क मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया था, बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया गया। उदय बहादुर ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। सड़क मरम्मत नहीं होने से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। सभी ने जिला प्रशासन से जनसमस्या को देखते हुए तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।
डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय का कहना है कि डूडा के पास सड़क मरम्मत के लिए अलग से कोई बजट नहीं होता है। सड़क निर्माण के लिए अभी कोई इस्टीमेट तैयार नहीं तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें