फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथीनाला से अनपरा तक सड़क मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सूरज ओझा ने अपर जिलाधिकारी को पत्र देकर हाथीनाला से अनपरा तक सड़क मरम्मत की मांग की है। पत्र में भाजपा नेता ने लिखा है कि अनपरा से हाथीनाला तक की सड़क बहुत बुरी स्थिति में पहुंच गई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि सैड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़कों के खराब होने से वाहन चालकों को बहुत परेशानी हो रही है। बड़े वाहन तो किसी तरह पार हो जा रहे है मगर छोटे वाहन चालकों को इन गड्ढों को पार करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जा रहा है जिसके कारण वाहन चालकों को और भी ज्यादा परेशानी होती है। बारिश के मौसम में सड़क का निर्माण तो नहीं हो सकता मगर सड़क में बने गड्ढों को सोलिंग व भस्सी से पाट दिया जाए तो दुर्घटनाओं में कमी होगी और वाहन चालकों को भी काफी आसानी हो जाएगी। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार से तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें