फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत न होने पर फूंका पुतला

Mon, 12 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
पुतला जलाते लोग
विज्ञापन
सड़क न बनने से नाराज राबट्र्सगंज के ब्रम्हनगर मोहल्ले में सोमवार को लोगों ने सांसद, विधायक, सदर चेयरमैन और जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंका। चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल सड़क नहीं बनी तो जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन



अमित पांडेय ने कहा कि सांसद छोटेलाल खरवार मोहल्ले में रहते है। बावजूद इसके सड़क और नाली जर्जर हाल में है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अजीत और कमलेश ने कहा कि ब्रम्हगनर-कम्हारी मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जबकि इस मार्ग से घुरमा, जमगाई, बरैली समेत दर्जनों गांवों के लोगों का आना-जाना है।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रामगढ़ तहसील बनाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष गिरिश पांडेय ने निर्माण कराने की मांग की। इस मौके पर कौशल विश्वकर्मा, राहलु विश्वकर्मा, नीतिन श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, प्रशांत मोदनवाल, कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें