फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम शोपीस बने

Mon, 12 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
एटीएम के लाइन में लगे लाोग
विज्ञापन
बैंकबंदी के तीसरे दिन सोमवार को भी जिले के लगभग सभी एटीएम पर ताले लटके रहे, या तो बंद रहे। इसके चलते लोगों को रुपये निकालने के लाले पड़ गए है। रुपये के लिए इस एटीएम से उस एटीएम लोग भटकते रहे। राबर्ट्सगंज नगर में सिर्फ एसबीआई के एटीएम से ही निकासी हुई। यहां भीड़ को  नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लगाना पड़ा।
विज्ञापन



रविवार को भारतीय स्टेट बैंक राबर्ट्सगंज के एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसको गंभीरता से लेते हुए रात को एटीएम में रुपये फीड कर दिए गए। सोमवार की अलसुबह से लोग राबर्ट्सगंज में स्थित एटीएम का चक्कर लगाना शुरू कर दिए। लेकिन एसबीआई को छोड़ कर पंजाब नेशनल, इलाहाबाद, बैंक ऑफ बड़ौद, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य सभी के एटीएम खाली रहे। पूरे दिन एसबीआई से रुपये निकालने के लिए लाइन लगी रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस को सुरक्षा में लगाना पड़ा। ताकि लोगों को रुपये निकालने में असुविधा न हो।


लाइन में लगी महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर ओबरा, चोपन, रेणुकूट, दुद्धी, घोरावल, रामगढ़ समेत अन्य कस्बों में भी एटीएम से रुपये निकालने के लोग चक्कर लगाते रहे। लेकिन अधिकांश एटीएम का शटर तक नहीं खुला। क्योंकि एटीएम  शनिवार की रात में ही खाली हो गए थे। वहीं लगातार शनिवार से सोमवार तक बैंकों के बंद होने से अधिकांश कर्मचारी अवकाश  पर चले गए थे। इस नाते एटीएम में रुपये नहीं भरे जा सकें। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें