फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच मिनट में ही रुक गई बारिश, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को मौसम का रुख बदल गया। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही रही। दोपहर डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई, पांच मिनट बाद ही रुक गई। इसके बाद उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हल्की बारिश और हवा चलने से कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद धूप निकली तो उमस बढ़ गई। इलिया क्षेत्र में सोमवार को हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था। किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी शुभ संकेत है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो धान की नर्सरी, रोपाई और अन्य खरीफ फसलों की बोआई में तेजी आएगी। हल्की बारिश से खेतों की ऊपरी सतह नम हो गई है लेकिन खेती के लिए अभी और वर्षा की आवश्यकता है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। शीघ्र ही अच्छी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें