फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक साल पहले पूरी होनी थी परियोजना, एनओसी न मिलने से फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल जल योजनाओं में से एक कदरा पेयजल परियोजना का निर्धारित समय से एक साल बाद भी पूरा नहीं हो सकी है। फारेस्ट विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण परियोजना एक साल पीछे हो गई है। अब भी परियोजना को विभाग की तरफ से एनओसी नहीं मिल सकी है। इससे परियोजना से पानी के लिए अभी क्षेत्रवासियों को और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन




जिले में हर घर नल जल योजना की 12 पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। करीब 2892 करोड़ की लागत वाली इन परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है। नवंबर 2020 में शुरू हुई इन पेयजल परियोजनाओं का काम मार्च 2023 तक पूरा करना था। कुछ परियोजनाओं की टेस्टिंग करते हुए आपूर्ति भी शुरू हो गया है।
वहीं दूसरी तरफ कदरा पेयजल परियोजना काम एनओसी न मिलने के कारण फंसा है। कदरा एवं केवधा दोनों परियोजना का काम अक्तूबर 2022 तक पूरा करते हुए पेयजल आपूर्ति शुरू करनी थी। केवधा परियोजना से पेयजल आपूर्ति तो शुरू हो गई। मगर कदरा परियोजना वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण फंस गई।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो कदरा परियोजना के तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाने का काम 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। जैसे ही वन विभाग से एनओसी मिलेगी, दो माह के अंदर बाकी काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि कदरा परियोजना से छह गांवों में पेयजल आपूर्ति होनी है।

एनओसी न मिलने की वजह से कदरा परियोजना लंबित हो गया। शासन स्तर पर एनओसी की प्रक्रिया फाइनल स्टेज पर है। जल्द एनओसी मिलने की उम्मीद है। एनओसी मिलने के बाद दो माह में परियोजना का काम पूरा कर दिया जाएगा। - अरुण सिंह, एसडीओ-जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें