फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 227 छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। क्षेत्र के सुग्रीव साहू रामनरेश महाविद्यालय महिउद्दीनपुर में मंगलवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्नातक पास 227 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा व जिला प्रशासन से नियुक्त नोडल बीडीओ कोन नितिन कुमार व बीईओ देवमणि पांडेय रहे। विद्यालय के प्रबंधक शिवानंद गुप्ता ने अतिथियों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किए। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्मार्टफोन वितरण करते हुये ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि आज के तकनीकी युग मे मोबाइल सभी के लिए बहुत ही उपयोगी है। खासकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को जिसकी जरूरत योगी सरकार ने पूरा किया। सभी लोग स्मार्टफोन का प्रयोग पढने व अच्छे कामों के लिए ही करें। इस मौके पर एडीओ रत्नेश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य आनंद खरवार समेत विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें