फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

Mon, 02 Mar 2015 11:20 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विद्या निकेतन एवं विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल सेक्टर दस का 33वां वार्षिकोत्सव रविवार की देर शाम संपन्न हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव ने झंडारोहण कर किया। विद्यालय की जागृति, शिल्पा, अंजली और अन्य छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण तिवारी के मार्गदर्शन में बच्चों का पीटी परेड एवं विशेष प्रदर्शन सराहनीय रहा। छात्राओं ने सामाजिक सरोकारों से जुडे़ कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव ने बच्चों को नेक सलाह देते हुए मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी चोपन सुनील सिंह ने विद्यालय से लगातार नवोदय विद्यालय में बच्चों के  चुने जाने पर प्रसन्नता जाहिर की एवं अध्यापन कार्य में लगे लोगों की सराहना की।

 कार्यक्रम  में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बौद्धिक रहा। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्यूतनारायण सिंह, ओबरा इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य सुरेश मिश्रा, दीनानाथ शर्मा, फिरोज अहमद, राजेंद्र यादव, भोला सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें