ओबरा ताप विद्युत गृह में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में दीपों से जगमगाया परिसर। स्रोत संस्थान
निगम मुख्यालय के निर्देश पर गुरुवार शाम ओबरा ताप विद्युत गृह में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर दूधनाथ के मार्गदर्शन में ताप विद्युत गृह के प्रमुख परिसरों और कार्यालयों में दीप जलाए गए।
इस दौरान प्रशासनिक भवन, वीआईपी गेस्ट हाउस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रमिक सुविधा केंद्र, टीटीआई समेत अन्य प्रमुख परिसर दीपों से जगमगा उठे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा-भाव, सद्भाव, स्वच्छता, सकारात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। साथ ही स्वच्छ एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति का संदेश दिया।
मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि ओबरा ताप विद्युत गृह विद्युत उत्पादन के दायित्व के साथ स्वच्छता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक कार्य-संस्कृति के प्रति भी निरंतर प्रतिबद्ध है।