फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त से मिलने लगेगी अनपरा डी की बिजली

Thu, 16 Jul 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पीसीएल एवं उत्पादन निगम के एमडी एपी मिश्र ने गुरुवार को कहा कि अगस्त से अनपरा डी की बिजली प्रदेश को मिलने लगेगी। इसके लिए भेल से सहमति पत्र लिखवा लिया गया है।
विज्ञापन


इकाई को उत्पादन पर लाने में जो दिक्कतें थीं, उसे दूर कर लिया गया है। दामिनी अतिथि गृह में सुबह दस बजे वह पत्रकारों से मुखातिब थे।

एमडी एपी मिश्र ने कहा कि भेल की ओर से 28 को पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई को लाइटपअप कर, तीस जुलाई को उत्पादन पर लेने की समय सीमा अपनी ओर से तय की गई है।

इसी तरह पांच सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई को नवंबर अंत तक उत्पादन पर ले लिया जाएगा। पूर्व में पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर आने के बाद बंद हुई पहली इकाई की निगरानी में चूक की बात स्वीकारते हुए कहा कि इसको लेकर जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


उस समय ब्वायलर के तापमान की जानकारी देने वाली प्रणाली काम नहीं कर रही थी लेकिन अब उसे दुरुस्त कर लिया गया है। बिना आयल सपोर्ट के पहले ही ब्वायलर की स्थिति जांची जा चुकी है। सब कुछ दुरुस्त मिला है।

नब्बे प्रतिशत काम पूरा हो गया है। दस प्रतिशत रह गया है, जिसे दो-चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इससे पूर्व एमडी ने बुधवार की रात भेल के एसी और तापीय परियोजना के अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंताओं के साथ अलग-अलग बैठककर हालात की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने अ और ब तापगृह में बिजली उत्पादन से जुड़ी जानकारी हासिल की और संतोष जताते हुए आगे इसे बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें