फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट-अंबिकापुर-छत्तीसगढ़ मार्ग पर स्थित करीब 16 किमी बभनी-आसनडीह मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है। इससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


मार्ग की मरम्मत को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के लोगों ने बभनी चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रशासन को चेताया कि सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

रेणुकूट से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला बभनी-आसनडीह मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

इससे जहां लोगों को पैदल चलने में परेशानी होती है वहीं बाइक और साइकल सवार आए दिन दुर्घटना के शिकार होते हैं। कई बार अधिकारियों से इस मार्ग की मरम्मत की मांग उठाई गई, लेकिन अब तक सड़क की हालत जस  की तस है।
विज्ञापन


इससे नाराज क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को बभनी चौराहे पर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि सड़क की मरम्मत जल्द नहीं कराई जाती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। डीएम से भी इसके लिए मांग की जाएगी।

प्रदर्शन करने वालों में जय प्रकाश जायसवाल, अजीजुद्दीन, अजय गुप्ता, धर्मेेंद्र कुमार, अनिल कुमार, शहीन, विजय कुमार, शहनवाज आलम, गजानंद, सद्दाम हुसैन शामिल रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें