फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे ही बचाएंगे पर्यावरण प्रदूषण से 

Sun, 05 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
चोपन वन विभाग कार्यालय परिसर में पौध रोपड़ करते जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस रविवार को जिले भर में पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के बारे में गोष्ठी के साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को पौधरोपण का संकल्प भी दिलाया गया। 
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने राबर्ट्सगंज के पीडब्लूडी डाक बंगला में पर्यावरण दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण सुधार के लिए रचनात्मक कार्य करने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 25 अगस्त से श्री बलराम जयंती सात सितंबर तक पौधरोपण कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान संगठन का प्रत्येक सदस्य पांच पौधे लगाएगा। इस मौके पर चंद्रभूषण पांडेय, फूलचंद सिंह पटेल, रामचेला, रामजी सिंह मौर्य, डॉ. सच्चिदानंद द्विवेदी, सदानंद सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह मौजूद रहे। युवक मंगल दल ने ओरगाईं द्वितीय गांव में विचार गोष्ठी  के बाद पौधरोपण किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी, जिला सचिव नागेंद्र मोदनवाल ,अमित पांडेय, सुखदेव गुप्ता, प्रदीप मौर्य, सत्येंद्र, हिमांचल, धीरज, सूरज, बिरजू मौजूद रहे। 
विज्ञापन


चुर्क : स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल परिसर में प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने वाले पौधों का  रोपण कराया। पूरे परिसर भर में पौधे लगाए गए।  इस मौके पर  प्रधानाचार्य डॉ. एसके चौबे, वीएन पांडेय, मनोज राय, आरके शर्मा, पद्मनाथ, मधुकुलवंत, नाइमा परवीन, टीपी मिश्रा आदि रहे।

चोपन:  वन विभाग डाला रेंज में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने पौधरोपण किया। कहा कि मौजूदा समय में हर एक नागरिक का फर्ज बनता है कि वह ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए, जिससे स्वस्थ पर्यावरण की स्थापना हो सके। इस दौरान रेंजर एमके यादव, त्रिलोकी दुबे, उमापति दुबे, अजय सिंह, वीरेंद्र, रमेश पांडेय मौजूद रहे ।

रेणुकूट: भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने खांड़पाथर गांव में पौधरोपरण किया। इस दौरान पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। जिला सह संयोजक राज वर्मा, रजनीश चौबे और मनोज त्रिपाठी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर हेमंत सिंह, प्रभाकर गिरी, रामरतन अग्रवाल, संतोष कुमार ने पौधरोपरण किया।

म्योरपुर: विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित एकल विद्यालय की ओर से म्योरपुर में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। म्योरपुर खेल मैदान में पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान म्योरपुर लालता प्रसाद जायसवाल, अमरकेश सिंह, गौरीशंकर सिंह, डीएन सिंह आदि रहे। उधर लिलासी में शुभोजीत भट्टाचार्या, रामप्यारे, चंपा, रामनाथ मौजूद रहे।

घोरावल:  घोरावल स्थित भारतीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण विषयक गोष्ठी को संबोधति करते हुए बीएचयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरसी त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन आवश्यक है। इस मौके पर शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, खड़ग जंग बहादुर सिंह, गणेश देव पांडेय ने संबोधित किया। इस दौरान हिमांशु कुमार सिंह, तीरथ राज आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें