फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरदहा गांव और स्कूल की बदल की गई तस्वीर

Thu, 15 Jan 2015 10:38 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 घोरावल ब्लाक के डा. राम मनोहर लोहिया समग्र गांव मगरदहा गांव वाकई में आदर्श गांव बनने लगा है। गांव के बाहर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गेंदें का फूल, तरह तरह के पेड़-पौधे, विचार परक स्लोगन और सफाई व्यवस्था से प्रशासनिक अमला गदगद दिखा।
विज्ञापन


डीएम ने प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार दूबे और प्रधान निधिया देवी को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत करने का फैसला लिया है। गुरुवार को दोपहर डीएम डीके सिंह मगरदहा गांव का निरीक्षण करने पहुंचे।

डीएम का काफिला सबसे पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। चूंकि अवकाश होने के नाते स्कूल पर बच्चे तो नहीं मिले मगर प्रधानाध्यापक महेंद्र दूबे, प्रधान प्रतिनिधि राजाराम, नोडल अधिकारी ओमप्रकाश पासवान सहित गांव के लोग डीएम का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन


गांव से कुछ दूरी पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान क्यारियों में उगाई गई घास, गेंदे के बड़े बड़े फूल, पत्तियों से पूर्व माध्यमिक विद्यालय का नाम अंकित देख डीएम ने प्रधानाध्यापक, प्रधान की पीठ थपथपाई।

इसके बाद उन्होंने गांव में गलियों आदि का निरीक्षण किया। गांव के लोगों से शौचालय, सफाईकर्मी, राजस्व सहित समस्याओं के बारे में पूछताछ की।

वहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट होने पर उन्होंने नोडल अधिकारी ओमप्रकाश पासवान की तारीफ दी। स्कूल में चौपाल के दौरान बताया कि  मगरदहा के सुंदरीकरण से प्रभावित होकर जिले के अन्य गांवों के लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

बताया कि आवास, पेयजल की व्यवस्था, संपर्क मार्ग और साफ-सफाई बेहतर करने के लिए वहां पर समय-समय पर अधिकारियों की टीम आएगी।

पुलिस से लगायत विकास से संबंधित अधिकारी गांव पर आने के बाद विद्यालय में बैठकर लाउडस्पीकर के जरिए सभी को आने की सूचना देगा ताकि लोगों की समस्याएं यहीं निपटाई जा सके।

उन्होंने कूड़ेदान में ही लोगों को कूड़ा रखने की अपील की। जन चौपाल में मगरदहा गांव में 15 दिनों के भीतर सोलर आरओ प्लांट लगाने जाने का संबंधितों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम हर्षदेव पांडेय, बीडीओ अश्विनी कुमार, ओसडी अमरपाल गिरी, नेसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें