फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे पर चढ़े व्यक्ति की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में शनिवार की दोपहर बिजली के खंभे पर चढ़े एक व्यक्ति की करंट से मौत हो गई। परसौना गांव के शिव कोल (42) पुत्र बुल्लूर दोपहर के वक्त बिजली के ट्रांसफॉर्मर युक्त खंभे पर चढ़ गया। करंट लगने से वह झुलस गया। गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिजली विभाग को सूचित कर सप्लाई बंद कराई।
विज्ञापन

जब तक ग्रामीण उसे नीचे उतारते उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि उसके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि वह किसी बात से नाराज होकर खंभे पर चढ़ गया था। यह अभी पता नहीं चल पाया कि वह किससे और किस बात पर नाराज होकर आत्महत्या करने का कदम उठाया। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें