फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की निंदा

Thu, 16 Jul 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धर्मशाला चौराहा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन के पूर्व युवक कांग्रेस के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी को हिरासत में लिया जाना निंदनीय है। लोगों ने कहा कि इस मामले में पार्टी भाजपा के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। 

 शाम युवक कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ता धर्मशाला चौराहे पर पहुंचे।

यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और सभा की। आशुतोष ने कहा कि केंद्र की सरकार किसी को लोकतांत्रिक तरीके से भी अपनी बात रखने का अधिकार नहीं दे रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष बाबा तिवारी ने प्रधानमंत्री को वाराणसी आगमन पर समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया था, लेकिन बनारस पुलिस ने पीएम के इशारे पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

यह निंदनीय है। इस मौके पर सचिव सूरज वर्मा  विशाल सिंह, ओमकार पांडेय, सानू सिंह, समीर मिश्रा, विक्रांत सिंह, मोहम्मद अकरम, संजय, रोशन, नीतिश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर युकां कार्यकर्ताओं ने पटवध चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कोआर्डिनेटर शशांक मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने बनारस प्रशासन पर दबाव बनाकर प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी को गिरफ्तार करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें