फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय प्रधान संगठन के सदस्य।
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसके पूर्व जन जागरण जागृति रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


   रथयात्रा खलियारी से होकर राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान पर पहुंची। यहां इकट्ठा हुए जिले भर के प्रधानों ने जुलूस निकाला। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर फ्लाईओवर के पास प्रधानों ने रूक कर नारेबाजी की। इससे मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति हो गई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। जो प्रधानों की मांग पूरी करेगा वही देश में राज करेंगा।ग्राम प्रधानों का वेतनमान भी सांसदों व विधायकों की तरह ग्राम पंचायत अधिकारी से एक रूपये अधिक होना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव नान्हक चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानों से सारे अधिकार छीन लिये गये हैं। वह चाह कर भी किसी गरीब व्यक्ति को कोई भी सुविधा नहीं दे सकता।
विज्ञापन


  उन्होंने राजस्व समिति में प्रधान के द्वितीय प्रतिद्वंदी को उपाध्यक्ष बनाने का विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में चल रही कमीशन खोरीबंद होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने बीपीएल सूची 2011 को निरस्त करते हुए नये सिरे से ग्राम पंचायत में खुली बैठक में पात्र गरीबों का चयन करने की मांग की। इस मौके पर सुमंत सिंह मौर्य, डॉ. विमलेश पटेल, अशोक चंद्रवंशी, राजकुमार यादव, सोमारू कोल, सुरजीत सिंह पटेल, सीता देवी, सुरेश कुमार, शिवनारायण, मुन्ना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें