पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को सेक्टर तीन स्थित रामदास होटल के समीप लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा पूर्व में 50 फीट की दो बोरिंग करवाई गई, जिसमें पानी नहीं निकलने के बावजूद बोरिंगों को ऐसे ही छोड़ दिया गया।
लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर बोरिंग नहीं कराई गई तो सेक्टर तीन की जनता प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में ओम प्रकाश अंबर, सत्यनारायण बिंद, रामदास गुप्ता, रामनाथ मौर्या, कन्हैयालाल, जगजीवन शर्मा, कयूम अहमद, संतोष, विमलेश पाठक, रमेश माली, अमेरिका, विनोद गुप्ता आदि शामिल रहे।