आदिवासी बाहुल्य तहसील दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने रविवार को म्योरपुर आश्रम मोड़ पर नौ घंटे की भूख हड़ताल कर दुद्धी को जिला बनाने की आवाज बुलंद की।
वक्ताओं ने जिला बनाए जाने के सारे तत्व मौजूद होना बताया है। कहा कि जब तक मांग नहीं मान ली जाती है जिले भर में आंदोलन चलता रहेगा।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 14 जुलाई वर्ष 1994 को पिपरी को जिला मुख्यालय घोषित किया था। कहा था कि अगर दुद्धी तहसील के पिपरी में जिला नहीं बनता है तो मिर्जापुर से अलग जिला बनाए जाने का कोई औचित्य नहीं होगा।
क्योंकि आदिवासी, गरीबों, पिछड़े वर्ग के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सपा मुखिया की बात सच साबित हुई है और दुद्धी क्षेत्र का समूचा विकास बाधित है। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में अजय रत्नेंद्र, आशीष गुप्ता, प्रदीप पनिका, उदय लाल मौर्या, रामख्याल आदि रहे।