नगवां ब्लाक परिसर में रविवार को नगवां और चतरा ब्लाक के 121 नि:शक्तजनों को ट्राई साइकल वितरित की गई। इसके अलावा ह्वील चेयर, बैसाखी, छड़ी, जूता आदि का भी वितरण किया गया।
यह वितरण नगवां और चतरा बीडीओ ने संयुक्त रूप से किया। इसे लेने के लिए सुबह से ही ब्लाक कार्यालय पर नि:संशक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया।
नगवां बीडीओ सुनील सिंह और चतरा बीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति ने संयुक्त रूप से साइकल वितरित किया। सुनील सिंह ने कहा कि जो लोग नहीं आ पाए हैं उन्हें संबंधित ग्राम प्रधानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
इस मौके पर जिला विकलांग अधिकारी रीतेश बिंदल, नगवां ब्लाक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अभय कुमार मौर्या आदि रहे।