फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: व्यापारियों के हित के लिए काम करेगा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओबरा इकाई का गठन रविवार को ओबरा के एक होटल परिसर में हुआ। संगठन के मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं मनोनयन पत्र देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि यह संगठन व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेगा। संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ओबरा नगर अध्यक्ष मिथिलेश अग्रहरि ने कहा कि ने संगठन के मापदंडों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। व्यापारी समाज की रीढ़ हैं। नगर महामंत्री सुरेश सिंह जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को और सरल बनाए जाने की मांग की। उन्होंने व्यापारियों के लिए डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन व्यापार प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण आयोजित किए जाने पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल भी विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव जैन, उपाध्यक्ष शुभम त्रिपाठी, गिरीश पांडेय, शौकत अली, अभिषेक जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किए। नगर मंत्री राकेश माली, दिनेश पटेल, लालबाबू सोनकर, सौरभ जायसवाल, जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह आदि रहे। संचालन नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें