फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो दिन पहले हो गई वृद्ध की मौत, घर में ही पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेंदूर ग्राम पंचायत के ठुरुक्की टोले में बृहस्पतिवार को वृद्ध घर के अंदर मृत हाल में मिला। दो दिन पहले उन्हें घर के बाहर देखा गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन

ठुरुक्की टोला निवासी रामजतन (80) घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा बाहर रहकर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार को भतीजे रामवृक्ष ने पुलिस को वृद्ध की मौत की सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, रामजतन को मंगलवार को दोपहर तक घर के बाहर देखा गया था। इसके बाद से वह घर के बाहर नहीं निकले। संभावना है कि उसी दिन उनकी मौत हो गई थी। शव घर में ही पड़ा रहा। शक होने पर लोग बृहस्पतिवार को अंदर गए तो मौत की जानकारी हुई। सूचना पर एसआई अभय कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
एसओ सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि वृद्ध की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चल पाएगा। हर पहलू पर छानबीन जारी है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन



लंबे समय से घर नहीं आए बेटे
वृद्ध की पत्नी की मौत काफी पहले ही हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वर्षों पहले घर से चला गया था, उसके बाद से वापस नहीं आया और न ही उसके बारे में कहीं कोई जानकारी ही मिली। छोटा बेटा चेन्नई में रहकर किसी कंपनी में मजदूरी करता है। ग्रामीणों के मुताबिक, वह भी पिछले तीन वर्षों से घर नहीं आया। वृद्ध गांव में अकेले ही रहता था। पट्टीदार और पड़ोस के लोग ही उसकी देखभाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें