फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मिर्जापुर रूट पर बढ़ाई गई रोडवेज बसों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के दौरान विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम की तरफ से मिर्जापुर रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किए जाने के साथ जरूरत पड़ने पर बसों का फेरा भी बढ़ाया जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर रूट पर सोनभद्र डिपो की पांच से छह बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा विंध्यनगर डिपो, प्रयागराज डिपो, जीरो रोड डिपो, चारबाग डिपो और काशी डिपो की रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं।
विंध्याचल में नवरात्र मेला के मद्देनजर परिवहन निगम ने सभी डिपो विंध्याचल जाने वाली रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सोनभद्र डिपो प्रबंधन के अनुसार मिर्जापुर रूट पर सोनभद्र डिपो की 10 रोडवेज बसों का संचालन किए जाने का निर्देश है।
विज्ञापन

इस संबंध में सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम सिंह का कहना है कि नवरात्र की शुरुआत में कम यात्री निकल रहे हैं। इस वजह कम बसें चलाई जा रही हैं। दो दिन बाद भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। नवरात्र मेला के मद्देनजर मिर्जापुर रूट पर कई अन्य डिपो की बसें संचालित की जा रही है। विंध्याचल जाने-आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें